हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अल-जज़ीरा टीवी के हवाले से, इस्राइली शासन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के भारी मिसाइल हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिसमें अराड और दीमोना में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए, कहा,हम युद्ध में हैं और अपने भविष्य के लिए एक कठिन रात गुज़ार रहे हैं।
साथ ही, उन्होंने दावा किया,हम सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों पर हमला करने के लिए दृढ़ हैं।
अराड के मेयर ने भी ईरान के मिसाइल हमले की चपेट में आए इलाके से 150 परिवारों को निकालने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।
दक्षिणी इस्राइल के अराड पर ईरान के भारी मिसाइल हमले में अब तक 20 लोग मारे गए हैं और 100 अन्य घायल हुए हैं।
इस्राइली शासन के टीवी चैनल 14 ने घोषणा की कि इन मिसाइल हमलों के बाद, इस शासन की कैबिनेट टेलीफोन के माध्यम से एक आपातकालीन बैठक करेगी।
इस भारी हमले के बाद, कब्ज़े वाले सभी इलाकों में रविवार और सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए।
आपकी टिप्पणी